जीटी रोड पर बस हादसे में सासाराम का युवक मरा

औरंगाबाद : औरंगाबाद बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर डिहरी जा रही रॉकी रथ नामक एक यात्री बस एक टेलर से टकरा गयी. इस घटना में सहरसा शहर के संदीप कुमार नामक युवक की मौत हो गयी, जबकि 20 लोग जख्मी हुए है. इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना मंगलवार की […]
औरंगाबाद : औरंगाबाद बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर डिहरी जा रही रॉकी रथ नामक एक यात्री बस एक टेलर से टकरा गयी. इस घटना में सहरसा शहर के संदीप कुमार नामक युवक की मौत हो गयी, जबकि 20 लोग जख्मी हुए है. इनमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे की है. हादसा बारुण में एनएच-2 पर मुंशी बिगहा के समीप हुआ. हादसे के वक्त बस में करीब 40 लोग सवार थे. इनमें अधिकतर लोग किसी न किसी रूप से जख्मी हुए. डेहरी के मो सुहैल निवासी व औरंगाबाद के रंजन का इलाज बारुण पीएचसी में चल रहा है, जबकि अन्य को डिहरी व पास के अन्य अस्पतालों में भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




