कचरा उठाने में नगर पर्षद नहीं दिखा रही दिलचस्पी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jul 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही. शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव के बाद पसरा है कचरा औरंगाबाद कार्यालय : र दिन पूर्व हुई बारिश का पानी से शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. लेकिन, बारिश का पानी धीरे-धीरे सूख रहा है. लेकिन, इन इलाकों में कचरा पसरा हुआ है. यह समस्या केवल मुहल्लों […]
विज्ञापन
लापरवाही. शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव के बाद पसरा है कचरा
औरंगाबाद कार्यालय : र दिन पूर्व हुई बारिश का पानी से शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. लेकिन, बारिश का पानी धीरे-धीरे सूख रहा है. लेकिन, इन इलाकों में कचरा पसरा हुआ है. यह समस्या केवल मुहल्लों में ही नहीं, पुरानी जीटी रोड यानी कि शहर के मुख्य सड़क पर भी है. शहर के नगर थाने के समीप सब्जी मंडी, बड़ा पोस्टऑफिस के समीप सब्जी मंडी, धर्मशाला मोड़ से शाहपुर जानेवाली मुख्य
सड़क पर पसरे कचरे से लोग परेशान हैं. हालांकि, नगर पर्षद द्वारा कचरों का उठाव किया जा रहा है. लेकिन, इस काम को जितना तेज गति से करना चाहिए था वह नहीं कर पा रही है. इसमें नगर पर्षद की विवशता चाहे जो भी हो. लेकिन, आम लोगों को लिए तो एक बड़ी समस्या है. शाहपुर रोड शहर का प्रमुख सड़क में जाना जाता है. इस पथ में धर्मशाला से लेकर टिकरी मोड़ तक का पूरी सड़क कचरे में तब्दील है. तीन दिन तक पानी में डूबे रहने के बाद इस पर बिखरे कूड़े-कचरे को नहीं हटाया जा सका. स्थिति यह है कि इसी कचरे से होकर लोग आना-जाना कर रहे हैं. पुरानी सब्जी मंडी के पास की स्थिति कचरे से दुर्गंध निकल रही है.
दुर्गंध से बीमारी फैलने की आशंका
धरनीधर मोड़ पर पसरा कचरा.
कचरे का किया जा रहा उठाव
शहर की साफ-सफाई में पूरी सतर्कता बरती जाती है. कुछ दिन पहले भारी बारिश हुई थी, जिससे जलजमाव की समस्या हो गयी थी. उन्हीं जगहों पर कचरा भी था. कचरे का उठाने का काम तेज गति से किया जा रहा है. मैं स्वयं इसका निरीक्षण कर रहा हूं. जिन जगहों पर कचरा पसरने की जानकारी मिली है वहां से शीघ्र ही उसका उठाव कर लिया जायेगा.
सफाई के प्रति लापरवाह है नगर पर्षद
शहर में कई जगहों पर कूड़ा-कचरा पसरा होना नगर पर्षद की लापरवाही का उजागर करता है. चार दिन तक शाहपुर सड़क में पैदल चलना मुश्किल हो गया था. पहले जलजमाव की समस्या थी अब कीचड़ और कचरे पसरे हैं. नगर पर्षद जब शहर के लोगों से मनमर्जी टैक्स वसूलती है तो शहर के लोगों साफ-सुथरा सड़क चाहिए.
मनोज कुमार, शाहपुर
कचरे का अविलंब
हो उठाव
शहर में कई जगहों पर पसरे कूड़े-कचरे का अविलंब उठाव होना चाहिए. कचरे से बीमारी फैलने की संभावना है. नगर पर्षद शहर के लोगों को बीमारी से बचने के लिए कोई उपाय तो कर नहीं पाती. कम से कम बीमारी फैलने से बचाये.
अशोक सिंह, व्यवसायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




