डीएम ने देव में रखी धर्मशाला की आधारशिला

औरंगाबाद कार्यालय : र्य नगरी के नाम से विख्यात देव में आनेवाले छठ व्रतियों और पर्यटकों के लिए अब एक आधुनिक धर्मशाला बन रहा है. इसका विधिवत शिलान्यास जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने मंगलवार को किया. शिलान्यास की तिथि गुरु पूर्णिमा के साथ-साथ मंगल दिन होने के कारण निर्धारित की गयी थी. करीब तीन बजे […]
औरंगाबाद कार्यालय : र्य नगरी के नाम से विख्यात देव में आनेवाले छठ व्रतियों और पर्यटकों के लिए अब एक आधुनिक धर्मशाला बन रहा है. इसका विधिवत शिलान्यास जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने मंगलवार को किया. शिलान्यास की तिथि गुरु पूर्णिमा के साथ-साथ मंगल दिन होने के कारण निर्धारित की गयी थी. करीब तीन बजे जिला पदाधिकारी देव पहुंचे. सबसे पहले इन्हें सूर्य मंदिर के पुजारियों द्वारा तीन रूपो में विराजमान भगवान सूर्य का पूजा-अर्चना कराया गया. तदोपरांत वैदिक मंत्रो के बीच धर्मशाला का शिलान्यास जिला पदाधिकारी के हाथों से किया गया.
जिस वक्त शिलान्यास किया जा रहा था आधे घंटे तक वेद मंत्रो के उच्चारण से वहां का पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया था. अनेकों विद्वान व ब्राह्मण उपस्थित थे. शिलान्यास के समय सूर्य मंदिर न्यास परिषद के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद थे. बतातें चले कि सूर्य नगरी देव में जिस धर्मशाला का शिलान्यास किया गया है. वह ठीक सूर्य मंदिर के समीप है. धर्मशाला का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ होना है और इसे बनते ही हजारो श्रद्धालु इसमें आश्रय ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




