दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद : सदर अस्पताल मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में बैंड मालिक शौकल अली सहित दो लोग जख्मी हो गये. पता चला कि दूसरे जख्मी व्यक्ति का नाम विक्रम है और वह किसी नौशाद नामक व्यक्ति का बाइक लेकर शहर में निकला था. जैसे ही दोनों बाइक बीच बाजार में टकरायी, अफरा-तफरी का […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : सदर अस्पताल मोड़ के समीप दो बाइकों की टक्कर में बैंड मालिक शौकल अली सहित दो लोग जख्मी हो गये. पता चला कि दूसरे जख्मी व्यक्ति का नाम विक्रम है और वह किसी नौशाद नामक व्यक्ति का बाइक लेकर शहर में निकला था. जैसे ही दोनों बाइक बीच बाजार में टकरायी, अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी. गंभीर रूप से जख्मी हुए शौकत को सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया.
इधर, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामूली रूप से जख्मी हुए दूसरे बाइक चालक को पकड़ कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. नगर थाना में काफी देर तक सुलह का दौर चला. शौकत के परिजन दूसरे बाइक चालक पर कार्रवाई को लेकर अड़े हुए थे, तो विपक्ष के लोग सुलह करने की गुहार लगा रहे थे. इधर, नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




