24 घंटों में हटाना होगा अवैध कब्जा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2016 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. अतिक्रमणकारियों को नोटिस आज 24 घंटों के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माने के साथ होगी सख्त कार्रवाई डीएम ने सीओ, डीटीओ व एसडीपीओ को सौंपा जाम से मुक्ति दिलाने का जिम्मा औरंगाबाद (कार्यालय) : शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि ओवरब्रिज चौराहे पर लगनेवाले जाम से मुक्ति मिलने वाली है. […]
विज्ञापन
पहल. अतिक्रमणकारियों को नोटिस आज
24 घंटों के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माने के साथ होगी सख्त कार्रवाई
डीएम ने सीओ, डीटीओ व एसडीपीओ को सौंपा जाम से मुक्ति दिलाने का जिम्मा
औरंगाबाद (कार्यालय) : शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि ओवरब्रिज चौराहे पर लगनेवाले जाम से मुक्ति मिलने वाली है. जिला पदाधिकारी कंवल तनुज की निगाहें अब शहर की समस्याओं की तरफ भी पड़ी हैं. ओवरब्रिज चौराहे के जाम की समस्या डीएम के एजेंडे में पहले स्थान पर है.
इस समस्या को जड़ मूल से
समाप्त करने का प्रयास भी शुरू
कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने सीओ शंकर लाल विश्वास, एसडीपीओ पीएन साहू व डीटीओ रवींद्र गुप्ता को बाइपास चौराहे की समस्या को समाप्त करने की जिम्मेवारी सौंपी है. इसका पालन शीघ्र ही होने की संभावना
है. कई लोगों ने जिला पदाधिकारी
से शहर की समस्याओं को दूर करने का आग्रह भी किया था. शायद, जनता की आवाज व चार
दिन पूर्व प्रभात खबर में छपी ओवरब्रिज चौराहे पर जाम की समस्या से संबंधित खबर ने
जिला पदाधिकारी का शहर की समस्या की तरफ ध्यान खींचा है. जिलाधिकारी अपने अधिनस्थ पदाधिकारियों को जिम्मेवारी
सौंप कर समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर दिखायी देने लगे हैं.
अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू
जिला पदाधिकारी के आदेश पर सीओ शंकर लाल विश्वास ने ओवरब्रिज चौराहे के पास से अतिक्रमण हटाने की तैयारियां
शुरू कर दी हैं. सीओ ने बताया कि इसके लिए सोमवार को नोटिस जारी किया जायेगा. अतिक्रमणकारी 24 घंटे के भीतर वहां से
अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन बल पूर्वक अतिक्रमणकारियों को खदेड़ देगा और जो भी पकड़े जायेंगे उन पर जुर्माना लगाया जायेगा. साथ ही आवश्यकता अनुसार कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी. चौराहे पर जो भी वाहन खड़े पाये जायेंगे, उनको भी जब्त कर कार्रवाई की जायेगी.
वाहनों को जब्त कर काटें चालान
जिला पदाधिकारी ने सीओ, डीटीओ व एसडीपीओ को निर्देश दिया है कि ओवरब्रिज चौराहे को जाम की समस्या से हर हाल में मुक्त कराये. इसके लिए वहां पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटाये. वहां पर लगने वाले वाहनों को जब्त कर चालान काटें. डीएम ने ओवरब्रिज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने की भी बातें कही हैं. डीएम का मानना है कि ओवरब्रिज चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करा कर यातायात के सुलभ संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जायेगी.
ओवरब्रिज चौराहे की समस्या
बाइपास ओवरब्रिज चौराहा शहर की डेढ़ लाख की आबादी के लिए लाइफ लाइन माना जाता है. इस चौराहे से ही शहर के भीतर प्रवेश करने व शहर से बाहर जाने के सभी मार्ग निकलते हैं. लेकिन, पिछले कई माह से इस चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से शहर के लोगों की जिदंगी ठहर सी गयी थी. लोग इससे काफी परेशान थे. इसके पीछे प्रमुख कारण यह था कि ओवरब्रिज चौराहे के पास लगने वाले जाम में घंटों वाहन फंसे रहते हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




