रसलपुर व आरती में भी हो रही सड़क की मरम्मत

Published at :24 Jun 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
रसलपुर व आरती में भी हो रही सड़क की मरम्मत

अंबा : प्रखंड के रसलपुर व आरती के बदहाल सड़क का मरम्मत कार्य नवनिर्वाचित पंस सदस्य उषा देवी की पहल पर करायी जा रहा है. शपथ ग्रहण के पहले ही पंसस की इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह है. कई वर्षों से यह सड़क काफी जर्जर है. बरसात के दिनो में इस सड़क पर […]

विज्ञापन

अंबा : प्रखंड के रसलपुर व आरती के बदहाल सड़क का मरम्मत कार्य नवनिर्वाचित पंस सदस्य उषा देवी की पहल पर करायी जा रहा है. शपथ ग्रहण के पहले ही पंसस की इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह है. कई वर्षों से यह सड़क काफी जर्जर है. बरसात के दिनो में इस सड़क पर पैदल चलना भी दुर्लभ हो गया था. सड़क की बदहाली से ग्रामीण काफी परेशान थे. चुनाव में प्रचार के दरम्यान पंस सदस्य ने इस सड़क को मरम्मत कराने का वादा किया था. चुनाव का परिणाम आते ही उन्होंने अपने वायदा के अनुसार उन्होंने भटठ से ईट का टुकड़ा व छाई मंगा कर सड़क पर बिछाने का काम शुरू कर दिया है.

सबसे बड़ी बात है कि पंसस प्रतिनिधि विकास सिंह सड़क पर खुद से ईंट को बिछा रहे है. हालाकि कुछेक ग्रामीण भी उनके साथ शारीरिक मेहनत कर रहे है. ऐसा नहीं कि यह कार्य उन्होंने सरकारी राशि से शुरू किया है ,बल्कि निजी राशि से जनहित में वे इस कार्य को करा रहे है. बताते चले कि यह सड़क वर्षों से प्रधानमंत्री सड़क योजना की सूची में है पर अब तक इसका टेंडर नहीं हुआ है. बरसात आने से ग्रामीण सड़क को लेकर एक बार फिर चिंतित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन