रक्तदान से नहीं होती कोई बीमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jun 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

पथ प्रदर्शक संस्था के सचिव को सीएस ने किया सम्मानित औरंगाबाद (नगर) : शुक्रवार को स्वयंसेवी संस्था पथ प्रदर्शक के सचिव बमेंद्र कुमार सिंह को रक्तदान शिविर आयोजित करने पर सीएस डाॅ आरपी सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानि किया है. सीएस ने कहा कि संस्था द्वारा जो रक्तदान शिविर लगाया गया था, वह काफी […]
विज्ञापन
पथ प्रदर्शक संस्था के सचिव को सीएस ने किया सम्मानित
औरंगाबाद (नगर) : शुक्रवार को स्वयंसेवी संस्था पथ प्रदर्शक के सचिव बमेंद्र कुमार सिंह को रक्तदान शिविर आयोजित करने पर सीएस डाॅ आरपी सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानि किया है. सीएस ने कहा कि संस्था द्वारा जो रक्तदान शिविर लगाया गया था, वह काफी सराहनीय था. अन्य संस्था को भी इस तरह के शिविर आयोजित करना चाहिए. 18 से 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं. रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता.
रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती है और न ही कमजोरी, बल्कि उससे कई तरह के लाभ होता है. सम्मानित किये जाने के बाद संस्था के सचिव बमेंद्र कुमार सिंह ने सीएस के प्रति अभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाने के लिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सके. इससे खून की कमी से किसी व्यक्ति की मौत न हो. इसके अलावा संस्था द्वारा सरकारी अस्पतालों व गांवों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है. इस मौके पर ब्लड बैंक के कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, राजेश कुमार व बलराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




