बारिश के कारण म्यूजिकल नाइट प्रोग्राम रद्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद : प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट प्रोग्राम गुरुवार की शाम भारी बारिश होने के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया. गुरुवार को इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी थी, पर शाम को अचानक हुई बारिश के कारण प्रोग्राम को स्थगित करना पड़ा. शहर के गेट स्कूल मैदान में गुरुवार की शाम आयोजित […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट प्रोग्राम गुरुवार की शाम भारी बारिश होने के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया. गुरुवार को इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी थी, पर शाम को अचानक हुई बारिश के कारण प्रोग्राम को स्थगित करना पड़ा.
शहर के गेट स्कूल मैदान में गुरुवार की शाम आयोजित होने वाले कार्यक्रम के रद्द होने से संगीत प्रेमियों को मायूसी तो हुई, लेकिन प्रभात खबर के सौजन्य से जल्द ही औरंगाबाद शहर में म्यूजिकल नाइट प्रोग्राम को आयोजन किया जायेगा. इसकी तिथि तय होते ही संगीत प्रेमियों को इसकी जानकारी प्रभात खबर के माध्यम से मिल जायेगी. उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर द्वारा आयोजित म्यूजिकल नाइट में ख्याति प्राप्त गायिका चंदन तिवारी की संगीत का कार्यक्रम आयोजित था जो बारिश के कारण स्थगित कर देना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




