आमस में ठनका गिरने से एक की मौत, कई घायल

Published at :17 Jun 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
आमस में ठनका गिरने से एक की मौत, कई घायल

गया : गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक आयी बारिश के दौरान ठनका गिरने से आमस थाना क्षेत्र के मंझौलिया गांव के नागेंद्र यादव की मौत हो गयी, जबकि इसी गांव के गुड्डु यादव व राम स्वरूप यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, नागेंद्र यादव के साथ ही उक्त […]

विज्ञापन
गया : गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक आयी बारिश के दौरान ठनका गिरने से आमस थाना क्षेत्र के मंझौलिया गांव के नागेंद्र यादव की मौत हो गयी, जबकि इसी गांव के गुड्डु यादव व राम स्वरूप यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, नागेंद्र यादव के साथ ही उक्त दोनों व्यक्ति उत्तरी कोइल नहर के पास बने एक गोशाला में अपने-अपने पशुओं को बांध रहे थे कि ठनके की चपेट में आ गये.
वहीं, इसी समय मदनपुर क्षेत्र के जलवन गांव में भी ठनका की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गये. इस हादसे में जलवन गांव की रिंकू देवी, अखिलेश भुइंया, सुरेश भुइंया व रफीगंज थाना क्षेत्र के पितंबरा गांव की शकुंती देवी व मुंशी बिगहा गांव की चंदरी देवी भी घायल हो गयीं. शकुंती देवी व चंदरी देवी जलवन गांव में ऋतु भुइंया के श्राद्ध कर्म (भोज) में शामिल होने आयी थीं. सभी घायलों का मदनपुर पीएचसी में इलाज किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन