पारिवारिक कलह में विवाहिता व युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

Published at :08 Jun 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में विवाहिता व युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

दिन भर सदर अस्पताल में होती रही चर्चा औरंगाबाद (ग्रामीण) : पारिवारिक कलह को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता व एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन दोनों फिलहाल जिंदा हैं. हालांकि, स्थिति गंभीर बनी हुई है. दोनों को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर […]

विज्ञापन
दिन भर सदर अस्पताल में होती रही चर्चा
औरंगाबाद (ग्रामीण) : पारिवारिक कलह को लेकर दो अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता व एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन दोनों फिलहाल जिंदा हैं. हालांकि, स्थिति गंभीर बनी हुई है.
दोनों को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया है. एक घटना औरंगाबाद शहर के यमुना नगर मुहल्ले की है, तो दूसरी घटना दाउदनगर पुरानी शहर के वार्ड नंबर दो की है. दोनों ही घटना मंगलवार की सुबह की है. यमुना नगर मुहल्ला निवासी चंदन गिरी की पत्नी विद्या (काल्पनिक नाम) ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर जहर खा ली. हालांकि, यह मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित है.
पति ने पत्नी की स्थिति गंभीर होने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. वहीं, दूसरी घटना जो पुरानी शहर की है, वहां 25 वर्षीय बाला कुमार ने घरेलू विवाद में जहर खा लिया. दिव्यांग बाला को इलाज के लिए परिजन पीएचसी दाउदनगर ले गये, यहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया. इसके बाद सदर अस्पताल से मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया. दोनों की घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय थाने को सूचना दी गयी. इधर, सदर अस्पताल में पूरे दिन ये घटनाएं चर्चा की विषय बनी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन