बिहार : औरंगाबाद में अपराधियों ने 18 वर्षीय किशोर की गला काटकर की हत्या

Updated at : 20 May 2016 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : औरंगाबाद में अपराधियों ने 18 वर्षीय किशोर की गला काटकर की हत्या

औरंगाबाद :बिहारकेऔरंगाबाद शहर में बेलगाम हुए अपराधियों ने पुलिसिया चौकसी को धत्ता बताते हुए आज एक 18 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और आसानी से फरार हो गये. बताया जाता है कि नावाडीह निवासी मो. दारुल आलम का 18 वर्षीय पुत्र ताबिश का शाम को कुछ बच्चों के साथ झगड़ा हुआ […]

विज्ञापन

औरंगाबाद :बिहारकेऔरंगाबाद शहर में बेलगाम हुए अपराधियों ने पुलिसिया चौकसी को धत्ता बताते हुए आज एक 18 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और आसानी से फरार हो गये. बताया जाता है कि नावाडीह निवासी मो. दारुल आलम का 18 वर्षीय पुत्र ताबिश का शाम को कुछ बच्चों के साथ झगड़ा हुआ था और रात्रि के लगभगआठ बजे जब वह अपने दुकान से घर जा रहा था तभी पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने उसे गंज मुहल्ला के समीप अपने कब्जे में ले लिया और शरीर के कई हिस्सों में चाकू से प्रहार करते हुए गर्दन रेत डाली. जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

आनन फानन में मुहल्ले वालों ने उसे सदर अस्पताल लाया जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल आयी और मामले का जायजा लेकर घटना स्थल पर पहुुची. घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हत्या में किसी प्रिंस नामक युवक की संलिप्तता बतायी है. फिलहाल इस हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस हत्या के कारणों कीछानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन