ह्यूमैनिटी ने गरीबों में बांटे कंबल

ह्यूमैनिटी ने गरीबों में बांटे कंबल (फोटो नंबर-7)- कंबल वितरण में उपस्थित समाजसेवी. प्रतिनिधि, औरंगाबाद (सदर)संस्था ह्यूमैनिटी ने रविवार को बिरापुर चौधरीनगर स्थित स्थानीय कार्यालय में करीब 60 गरीबों के बीच कंबल व खाने-पीने की सामग्री का वितरण किया. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष गोपालकृष्ण ने ठेकेदार राजेश कुमार के इस पहल की प्रशंसा […]
ह्यूमैनिटी ने गरीबों में बांटे कंबल (फोटो नंबर-7)- कंबल वितरण में उपस्थित समाजसेवी. प्रतिनिधि, औरंगाबाद (सदर)संस्था ह्यूमैनिटी ने रविवार को बिरापुर चौधरीनगर स्थित स्थानीय कार्यालय में करीब 60 गरीबों के बीच कंबल व खाने-पीने की सामग्री का वितरण किया. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष गोपालकृष्ण ने ठेकेदार राजेश कुमार के इस पहल की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि गरीबों की सहायता में ह्यूमैनिटी संस्था हर संभव प्रयास कर रही है. समाजसेवी गीता गुप्ता ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अगर संस्था को आर्थिक मदद मिलती रहे, तो आगे और भी बड़े कार्य किये जा सकते हैं. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, बसंत चौधरी, सुरेश प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, रोट्रैक्ट मौर्य के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सचिव दीपक कुमार, रोटेरियन संतोष कुमार, अनुज कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, ह्यूमीनिटी के सचिव ओम प्रकाश, जाहिद हसन, गोविंद कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










