गजना महोत्सव को सफल बनाने पर जोर

गजना महोत्सव को सफल बनाने पर जोर नवीनगर (औरंगाबाद).गजना महोत्सव को लेकर सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में एक बैठक की गयी. महोत्सव संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता राम प्रसिद्ध सिंह केसरी ने की. इस दौरान बुद्धिजीवी, समाजसेवी व समिति सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए महोत्सव को सफल बनाने के […]
गजना महोत्सव को सफल बनाने पर जोर नवीनगर (औरंगाबाद).गजना महोत्सव को लेकर सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में एक बैठक की गयी. महोत्सव संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता राम प्रसिद्ध सिंह केसरी ने की. इस दौरान बुद्धिजीवी, समाजसेवी व समिति सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की. सभी ने एक स्वर से महोत्सव को भव्य व सफल बनाने पर जोर दिया. सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने हर वर्ष महोत्सव व आयोजन की एक ही तिथि निर्धारित किये जाने पर बल दिया. अगली बैठक एक जनवरी को गजनाधाम परिसर में करने का निर्णय लिया गया तथा नये व पुराने सभी सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया गया. बैठक में सुखदेव प्रसाद सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, आमोद चंद्रवंशी, मोहम्मद रमजान अली, ब्रजनाथ द्विवेदी, शंकर प्रसाद, मुस्ताक अहमद, सत्येंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










