ग्राहक सेवा केंद्र से लोगों को होगा लाभ

Published at :21 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र से लोगों को होगा लाभ

ग्राहक सेवा केंद्र से लोगों को होगा लाभ फोटो नंबर-19,परिचय- ग्राहक सेवा केंद्र के उदघाटन के अवसर पर मौजूद एसडीपीओ संजय कुमार व अन्य दाउदनगर (अनुमंडल).शहर के मौलाबाग रोड में भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन सोमवार को किया गया. केंद्र का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, […]

विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र से लोगों को होगा लाभ फोटो नंबर-19,परिचय- ग्राहक सेवा केंद्र के उदघाटन के अवसर पर मौजूद एसडीपीओ संजय कुमार व अन्य दाउदनगर (अनुमंडल).शहर के मौलाबाग रोड में भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन सोमवार को किया गया. केंद्र का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, एसबीआइ के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र चलानेवाले रवि कुमार मिश्रा ने कहा कि इस केंद्र का लाभ सुचारू रूप से लोगों को मिल सकेगा. शाखा प्रबंधक ने कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए यह ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है. यहां से 20 हजार रूपये तक जमा व निकासी की जा सकती है. मुख्य शाखा में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह केंद्र उपयोगी सिद्ध होगा. मौके पर चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, धीरज पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन