संजय यादव के चल-अचल संपत्ति पर नक्सलियों ने लगाया प्रतिबंध

संजय यादव के चल-अचल संपत्ति पर नक्सलियों ने लगाया प्रतिबंधपोस्टर साट कर किया खुलासा फोटो नंबर-16 से 23 तक,परिचय-नक्सलियों द्वारा उड़ाये गये मकान, बिखरा पड़ा घर का समान, नक्सलियों के चिपकाया परचा, जला हुआ ट्रैक्टर, बरामद सिलेंडर बम, पूछताछ करते एसडीपीओ पीएन साहू, घर के बाहर लगी भीड़, गांव में पसरा सन्नाटाऔरंगाबाद (ग्रामीण)पुलिस के समक्ष […]
संजय यादव के चल-अचल संपत्ति पर नक्सलियों ने लगाया प्रतिबंधपोस्टर साट कर किया खुलासा फोटो नंबर-16 से 23 तक,परिचय-नक्सलियों द्वारा उड़ाये गये मकान, बिखरा पड़ा घर का समान, नक्सलियों के चिपकाया परचा, जला हुआ ट्रैक्टर, बरामद सिलेंडर बम, पूछताछ करते एसडीपीओ पीएन साहू, घर के बाहर लगी भीड़, गांव में पसरा सन्नाटाऔरंगाबाद (ग्रामीण)पुलिस के समक्ष नौ दिसंबर को आत्मसमर्पण करनेवाले दो नक्सलियों में से तीन लाख के इनामी नक्सली संजय यादव की चल-अचल संपत्ति पर भाकपा माओवादी संगठन ने प्रतिबंध लगा दिया है. नक्सली संगठन का कहना है कि संजय यादव पार्टी का भगौड़ा है और एक करोड़ रुपये के साथ पांच हथियार लेकर भागा हुआ है. कुछ हथियार लेकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया तथा कुछ हथियार अपनी देखरेख में रख है. इसका खुलासा नक्सली संगठन द्वारा बेल बिगहा गांव में संजय यादव के घर उड़ाने के बाद घर के समीप ही साटे गये नक्सली पोस्टर से हुआ है. माओवादी संगठन ने पोस्टर में स्पष्ट लिया है कि संजय यादव की चल-अचल संपत्ति को पार्टी बैन करती है. पार्टी से तथा जनता से गद्दारी करनेवाले को आम जनता ध्वस्त करे, पार्टी तथा गरीब जनता पर बर्बर दमनकारी पुलिस को व्यापक जनता मार गिराये. इधर, नक्सली कार्रवाई और पोस्टर से बेल बिगहा व आसपास के गांवों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. बेल बिगहा गांव में पुलिस के पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं. नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










