शहीद जगदेव विचार विकास मंच के अध्यक्ष बने रामकुमार

शहीद जगदेव विचार विकास मंच के अध्यक्ष बने रामकुमार औरंगाबाद (नगर). शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मारक भवन में अमर शहीद जगदेव विचार विकास मंच के सदस्यों ने शनिवार को बैठक की. बैठक की अध्यक्षता श्यामदेव निराला ने की. इस मौके पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा लगाने […]
शहीद जगदेव विचार विकास मंच के अध्यक्ष बने रामकुमार औरंगाबाद (नगर). शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मारक भवन में अमर शहीद जगदेव विचार विकास मंच के सदस्यों ने शनिवार को बैठक की. बैठक की अध्यक्षता श्यामदेव निराला ने की. इस मौके पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया. इस दौरान सदस्यों ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों को भी रखा. बैठक के माध्यम से शहीद जगदेव विचार-विकास मंच जिला कमेटी का गठन भी किया गया. सर्वसम्मति से रामकुमार मेहता को मंच का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं, युसुफ अंसारी को सचिव, उदय कुमार भारतीय को कोषाध्यक्ष एवं संगठन सचिव मो फखरे आलम को बनाया गया. शारदा देवी, विजय शर्मा, प्रमोद कुमार गुप्ता, रंजीत चंद्रवंशी, अशोक यादव, श्यामदेव निराला, रामप्रवेश ठाकुर व अधिवक्ता आशा कुमारी सदस्य मनोनीत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










