दो घरों को बनाया निशाना सामान व हजारों रुपये उड़ाये

Published at :19 Dec 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
दो घरों को बनाया निशाना सामान व हजारों रुपये उड़ाये

चोरी के समय सो रहे थे घर के लोग औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद शहर के सिन्हा कॉलेज के समीप अनुग्र्रह नगर मुहल्ले में दो घरों में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया. दोनों घटना गुरुवार की रात की है. एक ही समय में धीरेंद्र प्रसाद और नंदू सिंह के घर में चोरी हुई. […]

विज्ञापन
चोरी के समय सो रहे थे घर के लोग
औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद शहर के सिन्हा कॉलेज के समीप अनुग्र्रह नगर मुहल्ले में दो घरों में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया. दोनों घटना गुरुवार की रात की है. एक ही समय में धीरेंद्र प्रसाद और नंदू सिंह के घर में चोरी हुई. नंदू सिंह के घर से एलसीडी टीवी, मोबाइल, छह हजार रुपये नगद सहित लगभग 30 हजार रुपये के अन्य सामान चोरों ने चोरी कर ली. नंदू सिंह और परशुराम सिंह दोनों भाई हैं और एक ही घर में रहते हैं. परशुराम सिंह के घर के परिजन सो रहे थे. ठीक उनके बगल में उनके भाई के घर चोरी की घटना घटी.
बगल में सोये परिजनों को इसकी भनक तक नही लगी. इसी मुहल्ले में धीरेन्द्र प्रसाद के घर से चोरों ने एलइडी टीवी, किचेन का सामान, पंखा, 12 हजार नगद सहित लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी. परिजनो के अनुसार चोर मकान के पीछे से चढ़ कर घर में दाखिल हुए. घर में अलग-अलग कमरे में सो रहे परिजनो को बाहर से किवाड़ बंद कर दिया और चोरी की घटना का अंजाम दिया. मकान में ही चल रहे किरान दुकान में भी घर के आंगन से ताला खोल कर चोर दाखिल हुए और दुकान से भी सामान भी चोरी कर ली. महिला उर्मिला देवी और विवेक कुमार ने बताया कि ताला तोड़ा नहीं गया है.
बल्कि खोल कर चोरी की गयी है. परिजनों की माने तो जिसने भी चोरी की वह घर के स्थिति से वाकिफ था. इधर, घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस अनुग्र्रह नगर मुहल्ला पहुंची और मामले की छानबीन की. नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छान बीन कर रही है. चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन