बालिका इंटर वद्यिालय में 2472 छात्राओं के लिए एक शौचालय

Published at :18 Dec 2015 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
बालिका इंटर वद्यिालय में 2472 छात्राओं के लिए एक शौचालय

बालिका इंटर विद्यालय में 2472 छात्राओं के लिए एक शौचालय दो चापाकल में एक खराब, दूसरा से निकल रहा गंदा पानी फोटो नंबर-27,परिचय-बालिका इंटर विद्यालय का चापाकलदाउदनगर (अनुमंडल) अनुमंडल मुख्यालय के एक मात्र बालिका इंटर विद्यालय में शौचालय व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. 1968 में स्थापित बालिका उच्च विद्यालय 2012 में इंटर […]

विज्ञापन

बालिका इंटर विद्यालय में 2472 छात्राओं के लिए एक शौचालय दो चापाकल में एक खराब, दूसरा से निकल रहा गंदा पानी फोटो नंबर-27,परिचय-बालिका इंटर विद्यालय का चापाकलदाउदनगर (अनुमंडल) अनुमंडल मुख्यालय के एक मात्र बालिका इंटर विद्यालय में शौचालय व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है. 1968 में स्थापित बालिका उच्च विद्यालय 2012 में इंटर विद्यालय में तब्दील हुआ. दाउदनगर प्रखंड के लगभग दो लाख 10 हजार से भी अधिक की आबादी पर छात्राओं के लिए विशेष तौर पर यही एक मात्र इंटर विद्यालय है. नवमीं से 12वीं कक्षा तक इस विद्यालय में 2472 छात्राएं नामांकित हैं. छात्राओं का विद्यालय होने के कारण इस विद्यालय में शौचालय व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है. लेकिन, मात्र दो शौचालय है. एक शौचालय छात्राओं के लिए है और एक का उपयोग शिक्षक करते हैं. दो चापाकलों में से एक खराब पड़ा हुआ है और एक चापाकल से गंदा पानी निकलता है. जो पीने योग्य नहीं रहता है. विद्यालय सूत्रों के अनुसार शिक्षकों व छात्राओं को पीने के लिए पानी या तो घर से लाना पड़ता है या फिर आसपास के घरों से मांगना पड़ता है. इस प्रकार यदि देखा जाये तो अनुमंडल मुख्यालय का यह महत्वपूर्ण विद्यालय मूलभूत सुविधा से भी वंचित है. क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक छात्राओं का विद्यालय होने के कारण शौचालय व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का होना जरूरी है. इसके अभाव के बारे में प्रपत्र के माध्यम से पूर्व में विभाग को अवगत कराया जाता रहा है. मुझे एक दिसंबर को प्रभार मिला है. इसके लिए पुन: विभाग को लिखा जायेगा. डॉ सत्येंद्र कुमार राय ,प्रभारी प्रधानाध्यापक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन