जांच परीक्षा शांतिपूर्ण जारी

जांच परीक्षा शांतिपूर्ण जारी फोटो नंबर-26,परिचय- दाउदनगर कॉलेज में परीक्षा की जांच करते वर्सर ददन सिंहदाउदनगर (अनुमंडल) गुरुवार को हुए हंगामे के बाद दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में 12वीं की जांच परीक्षा पूर्व की अपेक्षा व्यवस्थित तरीके से शांतिपूर्ण शुक्रवार को होती दिखी. प्राचार्य डाॅ गणेश महतो के अवकाश में रहने के कारण उनके अनुपस्थिति में […]
जांच परीक्षा शांतिपूर्ण जारी फोटो नंबर-26,परिचय- दाउदनगर कॉलेज में परीक्षा की जांच करते वर्सर ददन सिंहदाउदनगर (अनुमंडल) गुरुवार को हुए हंगामे के बाद दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में 12वीं की जांच परीक्षा पूर्व की अपेक्षा व्यवस्थित तरीके से शांतिपूर्ण शुक्रवार को होती दिखी. प्राचार्य डाॅ गणेश महतो के अवकाश में रहने के कारण उनके अनुपस्थिति में परीक्षा हो रही है. शुक्रवार को परीक्षा व्यवस्था की कमान वर्सर ददन सिंह ने अपने हाथों में संभाल रखी थी. प्रभारी प्राचार्य शिवमंगल सिंह एवं अन्य शिक्षक शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में लगे दिखे. शुक्रवार को बायोलॉजी की जांच परीक्षा थी. बताया गया कि लगभग 400 की संख्या में विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. 12वीं कक्षा का ही प्रश्न पत्र दिया गया. मालूम हो कि इस कॉलेज में चल रही परीक्षा में अव्यवस्था व्याप्त होने का आरोप लगाते हुये गुरूवार को छात्रों ने हंगामा किया था. इनका आरोप था कि बारहवीं की जांच परीक्षा में 11वीं कक्षा का प्रश्न पत्र दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










