वार्ता के बाद छात्रों की समस्या का हुआ समाधान

Published at :18 Dec 2015 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ता के बाद छात्रों की समस्या का हुआ समाधान

वार्ता के बाद छात्रों की समस्या का हुआ समाधान दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में प्रश्न पत्र संबंधी समस्या का समाधान वर्सर ददन सिंह द्वारा वार्ता किये जाने के बाद समाधान हुआ. समाधान के बाद यह तय किया गया कि भौतिकी व हिंदी की जांच परीक्षा फिर से 22 दिसंबर को द्वितीय पाली में ली […]

विज्ञापन

वार्ता के बाद छात्रों की समस्या का हुआ समाधान दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर में प्रश्न पत्र संबंधी समस्या का समाधान वर्सर ददन सिंह द्वारा वार्ता किये जाने के बाद समाधान हुआ. समाधान के बाद यह तय किया गया कि भौतिकी व हिंदी की जांच परीक्षा फिर से 22 दिसंबर को द्वितीय पाली में ली जायेगी. गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन का असर यह दिखा कि शुक्रवार को अधिकांश शिक्षक व शिक्षकेत्तरकर्मी कॉलेज में समय पर पहुंच गये थे. इधर छात्रों का एक दल वार्ता नहीं होने की स्थिति में तालाबंदी करने को तैयार था. छात्रों ने वर्सर से वार्ता के क्रम में कहा कि 12वीं की जांच परीक्षा में उक्त दोनों विषयों की 11वीं कक्षा का प्रश्न पत्र बांटा गया था. कॉलेज में कर्मियों की उपस्थिति ससमय व नियमित कराया जाए. वर्सर ने छात्रों की इन मांगों को मानते हुये कहा कि कॉलेज की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्राचार्य के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन