बिना अनुशासन ज्ञान अर्जित करना मुश्किल

Published at :18 Dec 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिना अनुशासन ज्ञान अर्जित करना मुश्किल

बिना अनुशासन ज्ञान अर्जित करना मुश्किल ज्ञान ज्योति शिक्षा निकेतन स्कूल में समारोह आयोजित कर बच्चों को गया पुरस्कृत दाउदनगर (अनुमंडल) पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षा निकेतन में गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार देते हुए निदेशक डॉ चंचल कुमार ने कहा कि बच्चों को अनुशासन में रहकर […]

विज्ञापन

बिना अनुशासन ज्ञान अर्जित करना मुश्किल ज्ञान ज्योति शिक्षा निकेतन स्कूल में समारोह आयोजित कर बच्चों को गया पुरस्कृत दाउदनगर (अनुमंडल) पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षा निकेतन में गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार देते हुए निदेशक डॉ चंचल कुमार ने कहा कि बच्चों को अनुशासन में रहकर ज्ञान की प्राप्ति करनी चाहिए. बिना अनुशासन ज्ञान अर्जित करना मुश्किल होता है. उन्होंने कहा कि पुरस्कार बच्चों का भविष्य निर्धारित कर सकता है. कभी-कभी कोई बात बच्चों को इतना प्रेरित कर देती है कि वह उनका भविष्य की दिशा निर्धारित कर जाती है. उन्होंने अभिभावकों से सहयोग की अपील की और कहा कि अपने बच्चों के काम में सहयोग करें, मार्गदर्शक बनें. इससे बच्चे की सफलता की उम्मीद अधिक बन जाती है. कहा कि जिन बच्चों में प्रतिभा है और वे सक्षम नहीं हैं तो उन्हें नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी. इस मौके पर ओम पटेल, सोनम मिश्रा, अभिषेक कुमार, श्वेता कुमारी, अनु कुमारी को पुरस्कृत किया गया. विनोद भगत, संदीप मिश्रा, रजनीश, जय प्रकाश व कुमारी आकांक्षा उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन