तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

Published at :18 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग दाउदनगर (अनुमंडल) संकुल संसाधन केंद्र अकौनी में शुक्रवार को तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन संकुल संरक्षक सह प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर सिंह ने किया व देखरेख संकुल समन्वयक सह बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भोला यादव ने किया. तरंग प्रतियोगिता में 100 मीटर […]

विज्ञापन

तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग दाउदनगर (अनुमंडल) संकुल संसाधन केंद्र अकौनी में शुक्रवार को तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन संकुल संरक्षक सह प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर सिंह ने किया व देखरेख संकुल समन्वयक सह बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भोला यादव ने किया. तरंग प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय अकौनी, मध्य विद्यालय लाला अमौना, मध्य विद्यालय मनार, मध्य विद्यालय नवरत्न चक के प्रतिभागी शामिल हुए. इस मौके पर वकील अंसारी, भरत कुमार, अवधेश कुमार, महेंद्र पांडे, उगेंद्र सिंह, कुमारी सुलोचना, स्वेता कुमारी, गणेश कुमार व संजय कुमार प्रमुख रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन