गरीब व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन: माले

Published at :18 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
गरीब व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन: माले

गरीब व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन: मालेसंगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्पपूर्व महासचिव विनोद मिश्र की मनायी गयी 17वीं पुण्यतिथि औरंगाबाद (नगर) शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेलिनवादी) लिबरेशन नगर कमेटी के सदस्यों ने पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 17वीं पुण्यतिथि मनायी. इस मौके पर कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने […]

विज्ञापन

गरीब व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन: मालेसंगठन को मजबूत करने का लिया गया संकल्पपूर्व महासचिव विनोद मिश्र की मनायी गयी 17वीं पुण्यतिथि औरंगाबाद (नगर) शुक्रवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेलिनवादी) लिबरेशन नगर कमेटी के सदस्यों ने पूर्व महासचिव विनोद मिश्र की 17वीं पुण्यतिथि मनायी. इस मौके पर कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान वक्ताओं ने स्व विनोद मिश्र के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. कहा कि सांप्रदायिक, फासीवादी, राजनीति और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माले द्वारा आंदोलन चलाया जायेगा. माले के नीरज सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक, फासीवादी ताकतों द्वारा फैलाये जा रहे नफरत और भय के माहौल को समाप्त करने और गरीब विरोधी, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूत जन प्रतिरोध विकसित करने के लिए पार्टी संगठन और कम्युनिस्ट आंदोलन को मजबूत किया जायेगा. पुण्यतिथि के मौके पर जिला कमेटी सदस्य योगेंद्र राम, कर्मचारी संघ के रामजन्म सिंह, निर्माण मजदूर यूनियन के नागा राम, अजीत कुमार, रामकेश्वर यादव, रामकुमार चौधरी, रंजन कुमार सहित अन्य लोगों ने स्व मिश्रा को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन