गांवों में विकास का तैयार होगा प्लान

गांवों में विकास का तैयार होगा प्लान फोटो नंबर-30,परिचय- प्रशिक्षण में मौजूद बीडीओ अशोक प्रसाद, पीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह दाउदनगर (अनुमंडल).गांव स्तर पर पहुंच कर विकास योजनाओं का माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए प्रखंड योजना दल का चार दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को मनरेगा भवन में शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए बीडीओ अशोक […]
गांवों में विकास का तैयार होगा प्लान फोटो नंबर-30,परिचय- प्रशिक्षण में मौजूद बीडीओ अशोक प्रसाद, पीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह दाउदनगर (अनुमंडल).गांव स्तर पर पहुंच कर विकास योजनाओं का माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए प्रखंड योजना दल का चार दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को मनरेगा भवन में शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए बीडीओ अशोक प्रसाद ने कहा कि इस दल में रोजगार सेवक, किसान सलाहकार, आंगनबाडी सेविका, विकास मित्र, जीविका के सदस्य शामिल हैं. आइपीपीइ दो के तहत यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा आवास, कौशल विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा समेत पांच बिंदुओं पर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षणार्थियों को मनरेगा, सामाजिक आर्थिक, जातिगत जनगणना में समन्वय के साथ योजना बनाने का पारिवारिक सर्वेक्षण प्रपत्र के बारे में भी बताया जा रहा है. मनरेगा जेइ धीरेंद्र कुमार ने कहा कि इस योजना से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर गरीबों तक पहुंचेगा. जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी आरिफ मोहम्मद अंसारी, कृषि समन्वयक विजय कुमार सिंह प्रशिक्षकों में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










