प्राचार्य के नहीं रहने से काम बाधित : अभाविप

प्राचार्य के नहीं रहने से काम बाधित : अभाविप दाउदनगर (अनुमंडल). अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दाउदनगर काॅलेज के प्राचार्य का कार्यालय बंद रहने का विरोध किया गया. प्रदेश संगठन मंत्री सह मगध विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव दीपक कुमार, दाउदनगर काॅलेज छात्र संघ सचिव रविशंकर कुमार, भाजयुमो नेता सुमित कुमार यादव ने कहा कि […]
प्राचार्य के नहीं रहने से काम बाधित : अभाविप दाउदनगर (अनुमंडल). अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दाउदनगर काॅलेज के प्राचार्य का कार्यालय बंद रहने का विरोध किया गया. प्रदेश संगठन मंत्री सह मगध विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव दीपक कुमार, दाउदनगर काॅलेज छात्र संघ सचिव रविशंकर कुमार, भाजयुमो नेता सुमित कुमार यादव ने कहा कि प्राचार्य के अनुपस्थित रहने के कारण छात्रों का कई काम बाधित है. परिचय पत्र, टीसी, मूल प्रमाण पत्र जैसे काम नहीं हो पा रहे हैं. 12वीं की जांच परीक्षा में 11वीं का प्रश्न पत्र दिया जा रहा है. काॅलेज में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. शिक्षक को जब मन आता है वे आते हैं और जब मन होता है चले जाते हैं. छात्र संघ की मांगों पर सिर्फ आश्वासन मिलता रहा. हमलोग लगातार 10 दिनों से काॅलेज पहुंच रहे हैं, लेकिन छात्रों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है. मौके पर आर्य अमर केसरी, बसंत बादल, चंदन कुमार, नवनीत कुमार, राजेश, गोल्डेन, समीर, सतीश, मनीष, अशोक, राहुल, आकाश प्रमुख रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










