परचाधारियों को जल्द दखल दिलाने का नर्दिेश

Published at :17 Dec 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
परचाधारियों को जल्द दखल दिलाने का नर्दिेश

परचाधारियों को जल्द दखल दिलाने का निर्देश फोटो नंबर-13,परिचय-सीओ के साथ बैठक करते अपर समहर्ता सुरेश प्रसाद शाह, एसडीओ राकेश कुमार एवं डीसीएलआर मनोज कुमारदाउदनगर (अनुमंडल) .अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद शाह ने एसडीओ राकेश कुमार, डीसीएलआर मनोज कुमार के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसमें परचाधारियों को तय जमीन पर दखल […]

विज्ञापन

परचाधारियों को जल्द दखल दिलाने का निर्देश फोटो नंबर-13,परिचय-सीओ के साथ बैठक करते अपर समहर्ता सुरेश प्रसाद शाह, एसडीओ राकेश कुमार एवं डीसीएलआर मनोज कुमारदाउदनगर (अनुमंडल) .अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद शाह ने एसडीओ राकेश कुमार, डीसीएलआर मनोज कुमार के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इसमें परचाधारियों को तय जमीन पर दखल दिलाने पर चर्चा की गयी. आपरेशन दखल देहानी की समीक्षा के बाद निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र बेदखल परचाधारियों को दखल दिलाया जाये, उसकी चौहद्दी दुरुस्त हो. आपरेशन बसेरा की समीक्षा के बाद निर्देशित किया गया कि सर्वेक्षित सभी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति के परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जाये. जिनके पास जमीन नहीं है वैसे परिवारों का सर्वेक्षण यथाशीघ्र कराना है. शहरी क्षेत्र में भूमिहीन परिवार का सर्वे करना है. उन्हें 30 साल के लीज पर पौन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराना है. ऐसे भूमिहीन परिवारों का सर्वेक्षण भी करते रहना है. अनुमंडल के तमाम कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जानी है, ताकि विवाद की कोई संभावना न बच सके. चालू खतियान की भी समीक्षा की जानी है. कहा गया यह शीघ्र करें. बैठक में दाउदनगर सीओ विनोद सिंह, हसपुरा सीओ राकेश कुमार, गोह सीओ सुनील कुमार व ओबरा सीआइ शामिल हुए. सभी ने अपनी रिपोर्ट दिया और उस पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन