मदनपुर में हाइकोर नक्सली गिरफ्तार

Published at :17 Dec 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
मदनपुर में हाइकोर नक्सली गिरफ्तार

मदनपुर में हाइकोर नक्सली गिरफ्तार सिमरा थाना लूटकांड व कई प्रमुख नक्सल घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी औरंगाबाद कार्यालय.मदनपुर पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हाइकोर नक्सली नौरंगी भुइंया को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली देव थाना क्षेत्र के गंजोई गांव का रहनेवाला है और पिछले 15 वर्षों से नक्सली संगठन में शामिल था. मदनपुर […]

विज्ञापन

मदनपुर में हाइकोर नक्सली गिरफ्तार सिमरा थाना लूटकांड व कई प्रमुख नक्सल घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी औरंगाबाद कार्यालय.मदनपुर पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के हाइकोर नक्सली नौरंगी भुइंया को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली देव थाना क्षेत्र के गंजोई गांव का रहनेवाला है और पिछले 15 वर्षों से नक्सली संगठन में शामिल था. मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नौरंगी भुइंया इलाज कराने के लिए शिवगंज में आया है. सूचना के आधार पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रेमकांत चौबे के साथ शिवगंज पहुंचे और नौरंगी भुइंया को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि यह भाकपा माओवादी का हाइकोर नक्सली है. सिमरा थाना लूटकांड में सक्रिय भूमिका निभायी थी. पूछताछ के क्रम में उसने मदनपुर, ढिबरा, देव थाना क्षेत्र में घटी कई प्रमुख नक्सल घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया है, लेकिन इसकी गिरफ्तारी से नक्सली संगठन की कई गुप्त जानकारियां पुलिस को मिली है. एसडीपीओ पीएन साहू ने भी नौरंगी भुइंया की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन