सघन सहभागिता योजना का प्रशक्षिण आरंभ

Published at :17 Dec 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
सघन सहभागिता योजना का प्रशक्षिण आरंभ

सघन सहभागिता योजना का प्रशिक्षण आरंभ नवीनगर(औरंगाबाद).रामपुर पंचायत सरकार भवन में सघन सहभागिता योजना अभ्यास टू के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पन्ना लाल, ब्लाक प्रोजेक्ट मैनजर सैयद शकीबुलाह, एनजीओ अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, रामपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामाशीष पाल ने दीप जला कर किया. प्रशिक्षण में […]

विज्ञापन

सघन सहभागिता योजना का प्रशिक्षण आरंभ नवीनगर(औरंगाबाद).रामपुर पंचायत सरकार भवन में सघन सहभागिता योजना अभ्यास टू के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पन्ना लाल, ब्लाक प्रोजेक्ट मैनजर सैयद शकीबुलाह, एनजीओ अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, रामपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रामाशीष पाल ने दीप जला कर किया. प्रशिक्षण में जीविका कर्मी, पंचायत तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, इंदिरा आवास सहायक, कृषि सलाहकार, विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका व मनरेगा कर्मचारी शामिल थे. प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा, जीविका, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना, इंदिरा आवास योजना व सामाजिक सुरक्षा योजना को सघन सहभागिता योजना अभ्यास टू में शामिल करने समेत वर्ष 2016-17 का वार्षिक कार्य योजना बनाये जाने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक सत्य प्रिय, सुनील प्रसाद, संतोष कुमार, धनंजय कुमार ने बताया कि समाज के अंतिम पायदान तक इस योजना के तहत हर सभी गरीबों को लाभ मिले और उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्रदान हो. इसकी जानकारी कर्मचारियों को विशेष रूप से दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन