सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक जख्मी

Published at :17 Dec 2015 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक जख्मी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथ बिगहा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक जिम्मेदार यादव की मौत हो गयी, जबकि साथ रहे सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज मगध मेडिकल कालेज गया में चल रहा है. घटना मंगलवार की […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथ बिगहा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक जिम्मेदार यादव की मौत हो गयी, जबकि साथ रहे सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज मगध मेडिकल कालेज गया में चल रहा है.
घटना मंगलवार की रात आठ बजे के करीब की है. मिली जानकारी के अनुसार, अंजनवा गांव के जिम्मेदार यादव मदनपुर बाजार में एक दुकान में सेल्समैन का काम करता था. दुकान बंद करने के उपरांत गांव के ही सुरेंद्र यादव के साथ अपने घर पैदल लौट रहा था.
इसी क्रम में शिवनाथ बिगहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए मदनपुर पीएचसी में ले जाया गया. चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को गया रेफर कर दिया. इलाज के दौरान जिम्मेदार यादव की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन