किशोर को बंधक बनाने की प्राथमिकी दर्ज

किशोर को बंधक बनाने की प्राथमिकी दर्ज दाउदनगर (अनुमंडल). एक किशोर को बंधक बनाने की एक प्राथमिकी दाउदनगर थाने में लगभग तीन महीने बाद दर्ज करायी गयी है. मामले की प्राथमिकी दाउदनगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी विनोद कुमार ने दर्ज करायी है. इसमें दौलतपुर भुइंया बिगहा निवासी रामबच्चन भुइंया, वीरेंद्र भुइंया, विजय भुइंया, राजकुमार […]
किशोर को बंधक बनाने की प्राथमिकी दर्ज दाउदनगर (अनुमंडल). एक किशोर को बंधक बनाने की एक प्राथमिकी दाउदनगर थाने में लगभग तीन महीने बाद दर्ज करायी गयी है. मामले की प्राथमिकी दाउदनगर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी विनोद कुमार ने दर्ज करायी है. इसमें दौलतपुर भुइंया बिगहा निवासी रामबच्चन भुइंया, वीरेंद्र भुइंया, विजय भुइंया, राजकुमार भुइंया, दुखित भुइंया व उदय भुइंया को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में सूचक ने भगीना व दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंकोढ़ा निवासी विकास कुमार को कथित रूप से बंधक बनाकर रखने का आरोप आरोपितों पर लगाते हुए कहा है कि मेरा भगीना आठ सितंबर को नाश्ता खाना लेकर सरकारी अस्पताल में भरती मेरी पत्नी को पहुंचाने आया था. लेकिन वापस नहीं लौट पाया. बाद में पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपित उसे बहला-फुसला कर नौकरी दिलाने के बहाने बाहर ले गये हैं. मुझे विश्वास है कि मेरे भगीना को या तो बेच दिया गया है, या कहीं बंधक रख दिया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










