बिना कागजात व ट्रिपल लोड पड़ रहा है महंगा

Published at :16 Dec 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिना कागजात व ट्रिपल लोड पड़ रहा है महंगा

बिना कागजात व ट्रिपल लोड पड़ रहा है महंगाअंबा (औरंगाबाद). बिना कागजात व ट्रिपल लोड चलनेवाले बाइक चालकों को महंगा पड़ रहा है. इसके बाद भी बगैर कागजात वाले चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है और हजारों का जुर्माना भी किया जा रहा है. […]

विज्ञापन

बिना कागजात व ट्रिपल लोड पड़ रहा है महंगाअंबा (औरंगाबाद). बिना कागजात व ट्रिपल लोड चलनेवाले बाइक चालकों को महंगा पड़ रहा है. इसके बाद भी बगैर कागजात वाले चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है और हजारों का जुर्माना भी किया जा रहा है. वाहन जांच के दौरान कुटुंबा पुलिस ने पकड़े गये बाइक का रिपोर्ट परिवहन विभाग को किया. विभाग के अधिकारियों ने टंडवा थाने के एगहारा गांव के रोहित कुमार को सात हजार व बारुण थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा के अशोक कुमार सिंह को 1300 रुपये फाइन किया. गत दिनों भी दर्जनों बाइक व आॅटो चालकों पर कार्रवाई की गयी थी. थानाध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेंकिग किया जा रहा है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा बिना हेमलेट व जूता के चलना भी दंडनीय अपराध है. ऐसे चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन