देवकुंड ने संसा को 20 रनों से हराया

देवकुंड ने संसा को 20 रनों से हराया दाउदनगर (अनुमंडल).लाला अमौना खेल मैदान पर सोमवार को वेलफेयर लाइब्रेरी द्वारा वेलफेयर कप 2015 का आगाज किया गया. उद्घाटन पूर्व मुखिया मालती देवी के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मेहता ने किया. उद्घाटन मैच देवकुंड एकादश बनाम संसा एकादश के बीच हुआ. टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी […]
देवकुंड ने संसा को 20 रनों से हराया दाउदनगर (अनुमंडल).लाला अमौना खेल मैदान पर सोमवार को वेलफेयर लाइब्रेरी द्वारा वेलफेयर कप 2015 का आगाज किया गया. उद्घाटन पूर्व मुखिया मालती देवी के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मेहता ने किया. उद्घाटन मैच देवकुंड एकादश बनाम संसा एकादश के बीच हुआ. टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवकुंड की टीम 12 ओवर में 88 रन ही ऑल आउट हो गयी. जवाब में खेलने उतरी संसा की टीम 68 रन बना कर ही ऑल आउट हो सकी. मैन आॅफ द मैच देवकुंड के सोनू कुमार को मिला. सोनू ने 10 रन बनाये और दो विकेट भी हासिल किया. फाइनल मैच आगामी 31 दिसंबर को खेला जायेगा. संबोधित करते हुए श्री मेहता ने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को काफी लाभ होता है. ग्रामीणों का सिर्फ मनोरंजन नहीं होता, बल्कि भाईचारा व आपसी सहयोग से आगे बढ़ने का संस्कार भी मिलता है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि समाज ऐसे ही आयोजनों से आगे मजबूत बनता है. इस मौके पर जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार, प्रकाश, सुजीत चंद्र पंकज, राकेश कुमार शर्मा, रंजीत, संजय, धर्मेंद्र कुमार, शंभु कुमार उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










