जिनोरिया-तेजपुरा सड़क की हालत जर्जर

Published at :15 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
जिनोरिया-तेजपुरा सड़क की हालत जर्जर

जिनोरिया-तेजपुरा सड़क की हालत जर्जर दाउदनगर(औरंगाबाद).दाउदनगर प्रखंड के जिनोरिया से मंझियावा होकर तेजपुरा जाने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया था. इसके बाद अब तक मरम्मत नहीं कराया गया, जिसके कारण सड़क टूट […]

विज्ञापन

जिनोरिया-तेजपुरा सड़क की हालत जर्जर दाउदनगर(औरंगाबाद).दाउदनगर प्रखंड के जिनोरिया से मंझियावा होकर तेजपुरा जाने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया गया था. इसके बाद अब तक मरम्मत नहीं कराया गया, जिसके कारण सड़क टूट कर बरबाद हो गयी है. मंझियावा गांव के केशव सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व केसरारी गांव के पास सड़क पर बना हयूम पाइप पुल टूट कर बीच में धंस गया था. इससे गाड़ियों की आवाजाही बंद थी. बरसात बाद स्थानीय लोगों ने टूटे पाइप को हटा कर रोड़े व छाई भर दिया है तब छोटी गाड़िया तेजपुरा तक जा पा रही है. ग्रामीणों ने बताया की पाइप टूट जाने से पानी का जमाव खेतों में हो जाता है, जिससे फसल बरबाद हो जाती है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत इस साल नहीं हुई तो वाहनों का आवागमन आने वाले बरसात में संभव नहीं हो पायेगा. ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क ओबरा व दाउदनगर प्रखंड को जोड़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन