खुले में पढ़ाई करने को विवश हैं बच्चे

खुले में पढ़ाई करने को विवश हैं बच्चे देवकुंड (औरंगाबाद).एक तरफ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है़ वहीं दूसरी तरफ गोह प्रखंड के महादलित गांव बानरा में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तो खोलवाया गया. लेकिन आज तक भवन का निर्माण नहीं कराया गया है़ इससे बच्चे […]
खुले में पढ़ाई करने को विवश हैं बच्चे देवकुंड (औरंगाबाद).एक तरफ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है़ वहीं दूसरी तरफ गोह प्रखंड के महादलित गांव बानरा में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तो खोलवाया गया. लेकिन आज तक भवन का निर्माण नहीं कराया गया है़ इससे बच्चे खुले में पढ़ाई करने को विवश हैं. गौरतलब है कि सभी प्रखंडों में स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है़ लेकिन वर्षों से बानरा गांव में विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हुआ है. प्रभारी प्रधानाध्यापिका पिंकी कुमारी का कहना है कि भवन के अभाव में बारिश होने के पहले बच्चों की छुट्टी दे दी जाती है़ इस ठंड के मौसम में बच्चों को बाहर में पढ़ाने में परेशानी हो रही है़ भवन निर्माण के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया़ लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










