संडा में चार लोगों को सियार ने किया जख्मी

Published at :14 Dec 2015 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
संडा में चार लोगों को सियार ने किया जख्मी

संडा में चार लोगों को सियार ने किया जख्मी कुटुंबा. प्रखंड के संडा गांव में सोमवार को एक पागल सियार ने चार लोगों को काट कर जख्मी कर दिया. सभी का उपचार पीएचसी हरीहरगंज में कराया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के सरयू महतो, घुरा महतो की तीन वर्षीय पोती, देशलाल राम व दिलीप चौधरी […]

विज्ञापन

संडा में चार लोगों को सियार ने किया जख्मी कुटुंबा. प्रखंड के संडा गांव में सोमवार को एक पागल सियार ने चार लोगों को काट कर जख्मी कर दिया. सभी का उपचार पीएचसी हरीहरगंज में कराया गया. जानकारी के अनुसार, गांव के सरयू महतो, घुरा महतो की तीन वर्षीय पोती, देशलाल राम व दिलीप चौधरी के छह वर्षीय पुत्र को सियार ने काट लिया. ग्रामीणों ने बताया कि दो सियार आदमी को देख कर काटने के लिए झपट रहे थे. कई लोग अपनी जान बचा कर भागे. ग्रामीणों ने एक सियार को मार दिया है, पर एक सियार अभी भी आतंक मचाया रहा है. गत सप्ताह बभंडी व धनुबिगहा में एक दर्जन से अधिक लोगों को सियार काट लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन