समधी के स्मारक का लालू प्रसाद ने किया अनावरण

समधी के स्मारक का लालू प्रसाद ने किया अनावरण दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर प्रखंड के हिच्छन बिगहा गांव में सोमवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने दिवंगत समधी राव रणविजय सिंह के आवास पहुंचे. इस दौरान परिसर में बनाये गये स्मारक का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की. लालू प्रसाद द्वारा […]
समधी के स्मारक का लालू प्रसाद ने किया अनावरण दाउदनगर (अनुमंडल). दाउदनगर प्रखंड के हिच्छन बिगहा गांव में सोमवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने दिवंगत समधी राव रणविजय सिंह के आवास पहुंचे. इस दौरान परिसर में बनाये गये स्मारक का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की. लालू प्रसाद द्वारा समधी के स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद उनकी समधिन व स्वर्गीय राव रणविजय सिंह की पत्नी डाॅ उषा सिन्हा, लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या व दामाद समरेश कुमार (स्वर्गीय राव रणविजय सिंह के पुत्रवधु व पुत्र) ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. इसके बाद उनके परिवार के बच्चों ने भी फूल चढ़ाये. लालू प्रसाद लगभग एक घंटे से भी अधिक समय हिच्छन बिगहा में रहे और पार्टी नेताओं व मौजूद ग्रामीणों से बात की. सख्त थी सुरक्षा व्यवस्था : लालू प्रसाद के आगमन पर हिच्छन बिगहा में प्रशासन द्वारा सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. एसडीओ राकेश कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में संभाल रखी थी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल सुरक्षा में तैनात थे. बीडीओ अशोक प्रसाद व सीओ विनोद सिंह भी तैनात दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










