ठंड बढ़ने के साथ शहर में वाहन चोरी की घटना बढ़ी

Published at :14 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ शहर में वाहन चोरी की घटना बढ़ी

ठंड बढ़ने के साथ शहर में वाहन चोरी की घटना बढ़ी वाहन मालिकों की नींद हराम वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसने में पुलिस की तमाम कोशिश नाकाम चौक-चौराहों व सरकारी कार्यालयों के साथ वाहन लगाना सुरक्षित नहीं फोटो नंबर-7,8,9,10,11, परिचय- औरंगाबाद (ग्रामीण)ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में वाहन चोर गिरोह फिर सक्रिय हो […]

विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ शहर में वाहन चोरी की घटना बढ़ी वाहन मालिकों की नींद हराम वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसने में पुलिस की तमाम कोशिश नाकाम चौक-चौराहों व सरकारी कार्यालयों के साथ वाहन लगाना सुरक्षित नहीं फोटो नंबर-7,8,9,10,11, परिचय- औरंगाबाद (ग्रामीण)ठंड बढ़ने के साथ ही जिले में वाहन चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गये हैं. खासकर शहरी इलाकों में वाहन चोर गिरोह वाहन चोरी कर रहे हैं. हर तीसरे-चौथे दिन वाहन चोरी की घटना प्रकाश में आ रही है. अब तो दोपहिये वाहन के साथ-साथ चारपहिये वाहन भी आसानी से गायब हो जा रहे है. वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जितने भी कोशिशें की वह अब तक नाकाम ही साबित हो रहे हैं. कभी-कभी चोरी के वाहन पुलिस के हाथ लगती है, लेकिन वह सिर्फ नाम का होता है. वाहन चोरी की जितनी घटना घटती है उसके अनुपात में चोरी गयी वाहनों की बरामदगी न के बराबर है. ये अलग बात है कि हर घटना के बाद पुलिस जल्द बरामदगी की बात करती है. लेकिन, पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग रही है. शनिवार की रात शहर के पशुपालन कार्यालय के समीप से चोरी एक बाइक को पुलिस ने तब बरामद किया जब पुलिस के गश्ती दल को देख कर चोर खुद बाइक छोड़ कर फरार हो गये. जहां तक वाहन चोरी की घटना की बात है तो अब शहरवासियों की नींद हराम है. वाहन से बाजार या किसी सरकारी दफ्तर में काम कराने वाले या अन्य कोई काम करने के पहले बाइक मालिक अब यह पहले सोच लेते हैं कि जाने से पहले उनका बाइक सुरक्षित है या नहीं. जिस जगह पर वे वाहन को लगा रहे हैं, उस जगह से वाहन चोरी तो नहीं होगी. शहर के न्यायालय गेट, मुख्य डाकघर परिसर, एसबीआइ परिसर, रमेश चौक, ओवरब्रिज, सिन्हा कॉलेज मोड़ ये वो जगह है, जहां से कई बार बाइक की चोरी हो चुकी है. शनिवार की सुबह न्यायालय में काम से पहुंचे बसतपुर निवासी रामकुमार चंद्रवंशी की बाइक चोरों ने चोरी कर ली. चोरी के बाद वाहन मालिक थाने में मामला दर्ज कराया. पिछले तीन माह में दो दर्जन के करीब वाहन चोरी की घटना घटी है. इसमें बाइक के अलावे चारपहिये वाहन भी शामिल है. ओवरब्रिज के समीप से एक पिकअप, टिकरी मुहल्ले से बोलेरो, सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप से मोबाइल कंपनी के कर्मचारी की बोलेरो, न्यू एरिया से मार्शल वाहन की चोरी हो चुकी है. चितौड़ नगर, जयप्रकाश नगर, वीर कुंवर सिंह नगर, क्षत्रिय नगर, धर्मशाला मोड़ से बाइक की चोरी हुई है.हवा हवाई साबित हुई सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती : प्रधान डाकघर व न्यायालय गेट परिसर से बाइक की चोरी कई बार हुई है. चोरी की घटना के बाद पूर्व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने न्यायालय गेट व प्रधान डाकघर के समीप सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने की बात मीडिया से कही थी. नगर थाने की पुलिस ने इसकी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन पुलिस की यह योजना हवा-हवाई साबित हुई. ——————–अब घर में भी बाइक सुरक्षित नहीं औरंगाबाद शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटना से अब बाइक से बाजार जाने में भी डर लगता है. वह इस लिए की खरीदारी करने के दौरान कहीं बाइक चोरी न हो जाये. हालांकि, इंश्यूरेंस होने के बाद डर कम है, लेकिन इंश्यूरेंस कंपनी के चक्कर लगाने से बेहतर बाइक की निगरानी करना है. पुलिस कप्तान बाइक चोरी पर गंभीरता से ध्यान दें. रवींद्र कुमारअब बाइक बाजार के साथ-साथ घर के समीप भी सुरक्षित नहीं है. कई बार तो घर के परिसर से ही वाहन की चोरी हो गयी है. पुलिस से शिकायत करने के बाद भी वाहन अब तक नहीं मिले. चितौड़ नगर से राकेश मिश्रा की बाइक घर के पास से ही चोरी हो गयी. पुलिस विभाग से आग्रह है कि बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा कसे और शहरवासियों को वाहन चोरी के दहशत से निजात दिलायें.रामनंदन सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक शहर के न्यायालय गेट ,पोस्टऑफिस परिसर, पुरानी सब्जी मंडी सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस अपनी चौकस बढ़ाये. हालांकि, हाल के दिनों में कई गिरोह पकड़े गये हैं, लेकिन वह काफी नहीं है. पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के प्रति और जिम्मेवारी दिखाये. विनय कुमार सिंह, एलआइसी अभिकर्ता पुलिस और आम लोग एक-दूसरे के सहयोग करे. चोरी के बाद जितनी जिम्मेवारी पुलिस की होती है उससे कम वाहन मालिकों की नहीं है. किसी भी तरह की कोई घटना हो तो उसे छुपाये नहीं ,बल्कि पुलिस को बताये. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम चोरी की घटना को आंखों से देख कर भी चुप हो जाते हैं. इस मामले पर अपने को जवाबदेह बनाना होगा और पुलिस की मदद करनी होगी. आकाश कुमार—————————— हाल के दिनों में वाहन चोरी की घटना ने परेशानी उत्पन्न की, लेकिन पुलिस लगातार चोरों के विरुद्ध अपनी कार्रवाई कर रही है. वाहन चोरी पर रोक लगाने व चोरी गयी वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस बाइक से भी लगातार गश्ती कर रही है. सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को लगाने की योजना पर काम चल रहा है. बहुत जल्द चिह्नित ठिकानों पर पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में लगाया जायेगा.पीएन साहू, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन