पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग(दो खबर)

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग(दो खबर) दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर पुलिस द्वारा मौलाबाग नहर पुल के पास दोपहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस अवर निरीक्षक साकेत सौरभ के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहिया वाहनों की जांच की. वाहनों के कागजात की जांच की गयी. साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल […]
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग(दो खबर) दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर पुलिस द्वारा मौलाबाग नहर पुल के पास दोपहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस अवर निरीक्षक साकेत सौरभ के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहिया वाहनों की जांच की. वाहनों के कागजात की जांच की गयी. साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया गया. ट्रिपल लोडिंग वाले वाहन चालकों की जम कर खबर ली गयी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन वाहनों की सघन जांच की जा रही है. ट्रिपल लोडिंग पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. दीपावली की तैयारी में जुटे लोग दाउदनगर (अनुमंडल) दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही लोग तैयारी में जुट गये हैं. लोगों ने घरों व दुकानों की साफ-सफाई शुरू कर दी है.घरों व दुकानों की साफ-सफाई के साथ-साथ रंग रोगन किया जा रहा है. वहीं इलेक्ट्रानिक दुकानों में भी इलेक्ट्रोनिक सामान भरने लगे हैं.चुकी आधुनिकता के इस दौर में रंग बिरंगी लाइटों की मांग बढ़ी हुई है. कुम्हारों द्वारा भी मिट्टी के दीये, मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा व मिट्टी के खिलौने बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










