छठ घाटों पर रहे गोताखोर : एसपी

Published at :28 Oct 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों पर रहे गोताखोर : एसपी

छठ घाटों पर रहे गोताखोर : एसपी(फोटो नंबर-17) परिचय- थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते एसपी बाबू राम दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर थाना परिसर में बुधवार को एसपी बाबू राम ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर सभी को छठ पूजा समितियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. एसपी ने छठ पूजा की तैयारी पर चर्चा करते हुए […]

विज्ञापन

छठ घाटों पर रहे गोताखोर : एसपी(फोटो नंबर-17) परिचय- थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते एसपी बाबू राम दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर थाना परिसर में बुधवार को एसपी बाबू राम ने थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर सभी को छठ पूजा समितियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. एसपी ने छठ पूजा की तैयारी पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्षों को कई दिशा-निर्देश दिये. कहा कि छठ घाटों पर पर्याप्त रोशनी व गोताखोर का प्रबंध होना चाहिए . संबंधित समितियों द्वारा सारी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए. समितियों के माध्यम से श्रद्धालुओं से अपील करना है कि सुरक्षित स्थान पर ही व्रती अर्द्ध अर्पण करें. गहरे पानी में जाने से बचे. दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने उन्हें बताया कि दाउदनगर में चार छठ घाट है. सूर्य मंदिर तालाब व सोन नदी घाट पर अत्यधिक भीड़ रहती है. एसपी ने विधानसभा चुनाव, दुर्गापूजा व मुहर्रम शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी पदाधिकारियों के योगदान की प्रशंसा की. मौके पर एसडीपीओ संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, हसपुरा थानाध्यक्ष अरुण कुमार, देवकुंड थानाध्यक्ष दीनबंधु झा, ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन