विधि संघ के 51 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Apr 2015 6:22 AM
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय परिसर में बने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने डाले वोट बुधवार की दोपहर तक चुनाव परिणाम आने की संभावना औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद जिला विधि संघ के चुनाव में सारी प्रक्रिया संपन्न हो गयी. मंगलवार की सुबह आठ बजे से व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद परिसर में बनाये गये तीन बूथों पर मत डाले गये. […]
विज्ञापन
व्यवहार न्यायालय परिसर में बने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने डाले वोट
बुधवार की दोपहर तक चुनाव परिणाम आने की संभावना
औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद जिला विधि संघ के चुनाव में सारी प्रक्रिया संपन्न हो गयी. मंगलवार की सुबह आठ बजे से व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद परिसर में बनाये गये तीन बूथों पर मत डाले गये. 17 पदों के लिए रहे 51 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया. चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों में कुछ पुराने चेहरे के साथ अधिकतर नये चेहरे चुनाव मैदान में थे, जो विधि संघ का दायित्व अपने हाथों में लेने के लिए चुनाव मैदान में थे.
अध्यक्ष पद के लिए रसिक बिहारी सिंह, तिलक यादव, राम किशोर शर्मा, राम किशोर सिंह व रंगबहादुर सिंह चुनाव मैदान में थे. इस पद के लिए सारी जोर आजमाइश प्रत्याशियों ने लगाया. उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए अवधेश कुमार सिंह, अजय कुमार, महेंद्र कुमार मिश्र, राधेश्याम सिंह व राजेंद्र प्रसाद थे.
महासचिव के एक पद के लिए जगनारायण सिंह, परशुराम सिंह, धर्मराज शर्मा, अशोक पासवान, उदय सिन्हा, अभय कुमार सिंह व सतीश कुमार सिंह प्रत्याशी थे. संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए नागेंद्र कुमार सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, शिव राम, देवीनंदन सिंह, देवानंद सिंह व नीरज सिन्हा चुनाव मैदान में थे. सहायक सचिव के तीन पद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन किये थे.
इनमें क्षितिज रंजन, संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार, अमित कुमार, महेश प्रसाद सिंह व अनिल कुमार सिंह थे. कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच अशोक कुमार सिंह, श्यामनंदन तिवारी, अखिलेश कुमार सिंह, रामप्रवेश ठाकुर व विनय कुमार मिश्र थे. कार्यकारिणी के सात पद के लिए 17 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे.
मोहम्मद परवेज अख्तर, सुदर्शन यादव, स्नेहलता, अजय कुमार, सियाराम पांडेय, अशोक कुमार सिंह, संतोष कुमार, गिरिजेश सिंह, दिलीप सिंह, धनंजय सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रभावित राय, शंकर दयाल सिंह, जगन्नाथ यादव, मोहम्मद नेजामुद्दीन,शंभु नाथ मिश्र व संजय कुमार द्विवेदी चुनाव मैदान में थे. चुनाव की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चली. कतार में खड़े होकर प्रत्याशियों ने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव परिणाम बुधवार की दोपहर तक आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










