शहर में घर-घर से नहीं किया जा रहा कू ड़े का उठाव
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Apr 2015 11:17 AM
विज्ञापन

विभाग के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे नगर पर्षद के अधिकारी औरंगाबाद (नगर) : नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिकारियों को पत्र निर्गत करते हुए कहा गया है कि घर-घर से कूड़ा संग्रह करना सुनिश्चित करें. ताकि शहरी क्षेत्र में आवास बना कर रह रहे लोगों को इधर-उधर कूड़ा-कचरा सड़क पर नहीं फेंकना […]
विज्ञापन
विभाग के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे नगर पर्षद के अधिकारी
औरंगाबाद (नगर) : नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिकारियों को पत्र निर्गत करते हुए कहा गया है कि घर-घर से कूड़ा संग्रह करना सुनिश्चित करें. ताकि शहरी क्षेत्र में आवास बना कर रह रहे लोगों को इधर-उधर कूड़ा-कचरा सड़क पर नहीं फेंकना पड़े. लेकिन, इसका अनुपालन नगर पर्षद के पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं.
प्रत्येक दिन करना है कूड़ा संग्रह
प्रधान सचिव ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को अपने पत्र 1318, दिनांक 25 मार्च 2015 के आलोक में निर्देश दिया है कि जहां संभव हो, सफाई कार्य आउटसोर्सिग से किया जाये एवं घर-घर से कूड़ा संग्रह कराया जाये, जिससे की लोगों को परेशानी नहीं हो. यही नहीं रविवार को भी सफाई कर्मियों की छुट्टी रद्द करते हुए सफाई का कार्य हर दिन करना सुनिश्चित करें. आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों को सप्ताह के अन्य दिनों में रोस्टर के अनुसार एक दिन की छुट्टी दी जायेगी. इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, पार्क, बस स्टैंड, सब्जी मंडी में विशेष तौर पर सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें. लेकिन, जिला मुख्यालय की हालत यह है कि बस स्टैंडों की सफाई की बात तो दूर की रही, शहर के मुहल्लों की सफाई प्रतिदिन नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










