महिला रेलयात्री की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Apr 2015 8:27 AM
विज्ञापन

महिला के पर्स से इलाहाबाद नेहरू चिकित्सालय का मिला है पुरजा औरंगाबाद (नगर) : गुरुवार की अहले सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक 65 वर्षीय महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है. हालांकि, महिला की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पाकर नगर थाने के दारोगा मदनी हसन सदर […]
विज्ञापन
महिला के पर्स से इलाहाबाद नेहरू चिकित्सालय का मिला है पुरजा
औरंगाबाद (नगर) : गुरुवार की अहले सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक 65 वर्षीय महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है. हालांकि, महिला की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पाकर नगर थाने के दारोगा मदनी हसन सदर अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया.
जानकारी देते हुए दारोगा ने बताया कि महिला को रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सरकारी एंबुलेंस 102 से लाकर सदर अस्पताल में भरती कराया गया था.
महिला के पर्स से स्वरूप रानी, नेहरू चिकित्सालय इलाहाबाद का एक पुरजा मिला है. उस पर शांति देवी (65) का नाम लिखा हुआ है, लेकिन महिला कहां की है, यह पता नहीं है. एंबुलेंस चालक से पूछताछ में पता चला कि महिला रफीगंज स्टेशन पर किसी ट्रेन से उतरी थी. तबीयत खराब होने के कारण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. वहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. महिला की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










