कठवरी गांव में 18 घरों पर चला बुल्डोजर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Apr 2015 8:27 AM
विज्ञापन

हाइकोर्ट के आदेश पर अवैध तरीके से बनाये गये घरों को प्रशासन ने कराया ध्वस्त औरंगाबाद/ओबरा : गुरुवार को ओबरा प्रखंड के कठवरी गांव में अवैध रूप से जमीन का कब्जा कर घर बना कर रह रहे 18 लोगों के मकान को हाइकोर्ट के आदेश में प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. दाउदनगर एसडीओ ओमप्रकाश के […]
विज्ञापन
हाइकोर्ट के आदेश पर अवैध तरीके से बनाये गये घरों को प्रशासन ने कराया ध्वस्त
औरंगाबाद/ओबरा : गुरुवार को ओबरा प्रखंड के कठवरी गांव में अवैध रूप से जमीन का कब्जा कर घर बना कर रह रहे 18 लोगों के मकान को हाइकोर्ट के आदेश में प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. दाउदनगर एसडीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसडीपीओ अनवर जावेद, डीसीएलआर मनोज कुमार, अंचलाधिकारी अनिल चौधरी, ओबरा थानाध्यक्ष रितुराज कुमार व पुलिस जवानों कठवरी गांव पहुंचे.
इस दौरान घर में रह रहे लोगों को सारा सामान के साथ निकल जाने का आदेश दिया. इस पर बेबस गरीब परिवार के लोग अपने-अपने सामान को लेकर घर से बाहर निकल गये. फिर प्रशासन ने अर्थमूवर चालक को घर ध्वस्त करने का निर्देश दिया. इसके बाद अर्थमूवर ने एक-एक कर सभी घरों को ध्वस्त कर दिया.
इन लोगों का घर हुआ ध्वस्त
रामसहाय पासवान, राम कुमार पासवान, मुसाफिर पासवान, शिव कुमार पासवान, विष्णु पासवान, धनेश्वर पासवान, रामप्रसाद पासवान, कॉलेश्वर पासवान, मंगेश्वर पासवान, सिकंदर पासवान, धर्मदेव पासवान, उपेंद्र पासवान, जवाहर पासवान, धनंजय पासवान, संजय पासवान, शंभु भुइंया, महावीर मिस्त्री के घर को ध्वस्त किया गया.
ग्रामीणों ने हाइकोर्ट में दर्ज कराया था मुकदमा
कठवरी गांव के ग्रामीण रामदेव सिंह, रामजनम सिंह, रामलखन सिंह, राजेंद्र सिंह, भीष्म नारायण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने अवैध रूप से कब्जा कर घर बनाने से संबंधित मामला हाइकोर्ट में दायर किया था. सुनवाई के बाद कोर्ट ने मकान ध्वस्त करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया था, जिस पर यह कार्रवाई हुई.
पीड़ितों को मिलेगी तीन डिसमिल जमीन: 18 घरों को ध्वस्त करने के बाद दाउदनगर एसडीओ ओमप्रकाश मंडल ने कहा कि जिन लोगों का मकान ध्वस्त किया गया है. उनलोगों को घर बनाने के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन दी जायेगी. ताकि घर बना कर पूरे परिवार के साथ जीवन यापन कर सकें. इधर घर ध्वस्त हो जाने के बाद 18 परिवार के लोग खुले आसमान में रहने को विवश हो गये हैं. कुछ लोग तो रिश्तेदार के घर चले गये हैं तो कुछ खुले आसमान के नीचे ही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










