गिरिराज सिंह के बयान पर विपक्षी उबले, फूंका पुतला

Updated at :03 Apr 2015 8:25 AM
विज्ञापन
गिरिराज सिंह के बयान पर विपक्षी उबले, फूंका पुतला

देश की सभी महिलाओं का अपमान : कांग्रेस औरंगाबाद (कोर्ट) : केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गयी टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में बवाल मच गया है. विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री की टिप्पणी को अभद्र बताया और इसे राष्ट्र की महिलाओं […]

विज्ञापन
देश की सभी महिलाओं का अपमान : कांग्रेस
औरंगाबाद (कोर्ट) : केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गयी टिप्पणी के बाद सियासी गलियारों में बवाल मच गया है. विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री की टिप्पणी को अभद्र बताया और इसे राष्ट्र की महिलाओं का अपमान भी.
गुरुवार को कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी जैसी महिला पर अभद्र टिप्पणी कर यह साबित कर दिया है कि उनकी नजर में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है. यह किसी एक महिला का नहीं बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है. जबकि, सोनिया गांधी सर्वमान्य नेता हैं. वह यूपीए वन व यूपीए टू की अध्यक्ष रहीं. कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनता हित में कई काम किये. इस मौके पर महेंद्र यादव, राकेश कुमार सिंह, मोहन सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे.
इधर, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया. मसजिद के समीप पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने की चाह में उनके नेता इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जो पूरे देश का अपमान है. मौके पर मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान, परमजीत कुमार, एजाज अख्तर, राजू रंजन उपस्थित थे. केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के विरुद्ध दिये गये विवादित बयान पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरविंद शर्मा ने कहा है कि गिरिराज का बयान देश के महिलाओं का अपमान है. ये लोग आरएसएस के ट्रेनर हैं और इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन मिल रहा है.
लेकिन, कांग्रेस अब ऐसे भाषा बोलने वालों के विरुद्ध मोरचा खोलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह कोई ऐसा बयान एक बार नहीं दिये हैं. कभी यहां के अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान भेजने तो कभी कोई भाषा बोलते रहे हैं. इनकी भाषाओं से देश की एकता व अखंडता पर भी आंच आती है. लेकिन इनकी जुबान बंद नहीं हो रही है. इस बार इन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर बयान देकर कांग्रेस को ललकारा है. अब इसका खामियाजा इन्हें भुगतना ही पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन