गोभी से बदल सकती है तसवीर

अंबा (औरंगाबाद) : सामूहिक रूप से खेती कर किसान कम मेहनत व कम खर्च में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. ये बातें कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ विपुल कुमार मंडल ने कहीं. वह नेहरू युवा क्लब के बच्चों को कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण देने प्रखंड के चिल्हकी बिगहा गांव में युवकों […]
अंबा (औरंगाबाद) : सामूहिक रूप से खेती कर किसान कम मेहनत व कम खर्च में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. ये बातें कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ विपुल कुमार मंडल ने कहीं. वह नेहरू युवा क्लब के बच्चों को कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण देने प्रखंड के चिल्हकी बिगहा गांव में युवकों के दल के साथ आये थे.
इस क्रम में उन्होंने युवकों को स्ट्रॉबेरी हैदराबादी खीरा व फूलों की खेती को दिखाते हुए उससे होने वालों लाभों को बताया. उन्होंने कहा कि आज के युवक किसान बनाना नहीं चाहते हैं और थोड़े पैसों के लिए बाहर भटकते रहते हैं. युवकों को खेती से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
इस क्रम में उन्होंने आलू से चिप्स बनाने, टमाटर का सोस बनाने, अमरूद का जेली बनाने, स्ट्रॉबंरी का फ्रुट जैम व जैली बनाने की विधि बताया गया. टीम में क्लब कार्यक्रम सहायक दिनेश कुमार के साथ क्लब के 15 बच्चे शामिल थे. डॉ मंडल ने कहा कि सामूहिक खेती करने से उत्पादित वस्तु को बाजार में भेजने में भी खर्च कम होता है. उन्होंने बंधा गोभी व फूल गोभी की खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया और कहा कि एक हेक्टेयर में गोभी का उत्पादन कर नौ लाख से अधिक कमाया जा सकता है. इस मौके पर बृज किशोर के साथ गांव के कई अन्य किसान भी थे.
ट्रेनिंग से युवकों में जगी खेती के प्रति दिलचस्पी
खेती के काम को पहले अभिभावक का दबाव समझते थे. अब ट्रेनिंग के बाद खेती में दिलचस्पी हो गयी है. ये बातें प्रशिक्षण में भाग ले रहे युवकों ने कही. पूछे जाने पर छात्र पृथ्वीराज ने बताया कि पहले ऐसा लगता था कि खेती में हम कुछ नहीं कर सकते. प्रशिक्षण देकर विपुल सर ने आंखें खोल दी है. अब रोजगार के लिए अन्यत्र जाना न होगा, बल्कि खेती कर विकास कर सकते है.
पंकज कुमार ने बताया कि ट्रेनिंग से बहुत प्रभावित हुए हैं. गांव में किसान धान व गेहूं की खेती करते हैं, जिससे आमदनी बहुत कम होती है. इस तरह से नागेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, सुमेंद्र ,चंदन, विकेश, पवन, पंकज, गौतम, शंकर, नागेंद्र आदि ने भी अपने-अपने अनुभवों को रखा और कहा कि खेती कर सरकारी नौकरी से भी अधिक कमा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










