‘मानदेय भुगतान तक लड़ाई रहेगी जारी’
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Feb 2015 12:26 PM
विज्ञापन

मदनपुर: लंबित वेतन भुगतान को लेकर मदनपुर के प्रखंड शिक्षकों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी. भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों की हालत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है. लेकिन, अभी तक कोई ऐसा संकेत नहीं मिल रहे है, जिससे इनका आंदोलन समाप्त हो सके. इधर भूख हड़ताल पर बैठे हड़ताली शिक्षकों […]
विज्ञापन
मदनपुर: लंबित वेतन भुगतान को लेकर मदनपुर के प्रखंड शिक्षकों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी. भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों की हालत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है.
लेकिन, अभी तक कोई ऐसा संकेत नहीं मिल रहे है, जिससे इनका आंदोलन समाप्त हो सके. इधर भूख हड़ताल पर बैठे हड़ताली शिक्षकों ने अपनी मांग पूरी होने तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है.
शुक्रवार के दिन आमरण अनशन पर बैठे हड़ताली शिक्षकों से भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह मिले. इनके द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का समर्थन किया. श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार इनकी मांगे शीघ्र पूरी करें अन्यथा भाजपा भी इनके समर्थन में उतर जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










