हड़ताली शिक्षकों ने बीइओ का पुतला फूंका (फोटो नंबर-24) परिचय-पुतला दहन करते शिक्षक

Updated at :11 Feb 2015 8:02 PM
विज्ञापन
हड़ताली शिक्षकों ने बीइओ का पुतला फूंका (फोटो नंबर-24) परिचय-पुतला दहन करते शिक्षक

मदनपुर (औरंगाबाद)लंबित मानदेय का भुगतान हेतु नवनियोजित टीइटी पास प्रखंड शिक्षकों ने तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखा.अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहे शिक्षक अविनाश पांडेय, अनुज कुमार, पंकज कुमार, पारितोष कुमार, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार चौधरी, राजेश कुमार, महेश्वर, धनंजय कुमार, कौशल कुमार की स्थिति तीसरे दिन खराब होने लगी. डॉ नवल किशोर […]

विज्ञापन

मदनपुर (औरंगाबाद)लंबित मानदेय का भुगतान हेतु नवनियोजित टीइटी पास प्रखंड शिक्षकों ने तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखा.अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहे शिक्षक अविनाश पांडेय, अनुज कुमार, पंकज कुमार, पारितोष कुमार, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार चौधरी, राजेश कुमार, महेश्वर, धनंजय कुमार, कौशल कुमार की स्थिति तीसरे दिन खराब होने लगी. डॉ नवल किशोर सिंह व फैजान अहमद धरना स्थल पर पहुंच कर तीन दिन से भूख हड़ताल पर रहे शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा पानी चढ़ाने की सलाह दी. शिक्षकों ने एक नहीं सुनी. उनके समर्थन में शिक्षक कामेश्वर कुमार, संजय कुमार सुमन, तुफैल अख्तर बुधवार से भूख हड़ताल मंे शामिल हो गये. हड़ताल का नेतृत्व कर रहे कामेश्वर कुमार ने बताया कि मंगलवार को बीडीओ से थोड़ी वार्ता हुई थी. बुधवार को कोई भी पदाधिकारी कुशल क्षेम लेने नहीं आये. गुस्साये शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पुतला दहन प्रखंड मुख्यालय के समक्ष किया.आंदोलनकारी शिक्षकों ने यह भी बताया कि अगर कल तक मांग नहीं मान ली जाती है तो हम सभी शिक्षक सामूहिक रूप से प्रखंड मुख्यालय के समक्ष आत्मदाह करने को सोचना शुरू कर देंगे. इसकी सारी जवाबदेही प्रखंड प्रशासन के साथ-साथ जिला प्रशासन की होगी. बीइओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन