रास्ता देने की सहमति पर किसानों का धरना खत्म

Updated at :11 Feb 2015 8:02 PM
विज्ञापन
रास्ता देने की सहमति पर किसानों का धरना खत्म

औरंगाबाद (कोर्ट)एनपीजीसी परियोजना के विस्थापित किसानों का धरना वार्ता के बाद बुधवार को समाप्त हो गया. यह धरना चौराही बाबा के मंदिर के पास जाने के लिए रास्ते की मंाग को लेकर दिया जा रहा था. बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी व परियोजना के अधिकारी धरना स्थल पर आये और किसानों से बातचीत की. वार्ता करने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट)एनपीजीसी परियोजना के विस्थापित किसानों का धरना वार्ता के बाद बुधवार को समाप्त हो गया. यह धरना चौराही बाबा के मंदिर के पास जाने के लिए रास्ते की मंाग को लेकर दिया जा रहा था. बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी व परियोजना के अधिकारी धरना स्थल पर आये और किसानों से बातचीत की. वार्ता करने के लिए किसानों द्वारा 15 सदस्यीय टीम बनायी गयी थी. इस टीम के अध्यक्ष कुमार राजेंद्र सिंह को बनाया गया था. वार्ता से संबंधित जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न मुद्दों पर एनपीजीसी व एसडीओ के साथ वार्ता हुई और सहमति के बाद धरना खत्म किया गया है. चौराही बाबा स्थल तक जाने के लिए समुचित रास्ता देने पर सहमति बनी है. हालांकि, परियोजना क्षेत्र के मध्य में चौराही बाबा को अवस्थित होने के कारण ग्रामीणों की आपसी सहमति के बाद उनका पुर्न:स्थापन अन्यत्र किया जायेगा. इसके अलावे परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार की व्यवस्था, वार्षिक विवरण, परियोजना क्षेत्र के बाहर की जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटाने समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई. बात सार्थक हुई तब जाकर धरना खत्म हुआ. वार्ता टीम में विजय सिंह, रामाशीष सिंह, गोपाल गिरी, संजय सिंह, वकील सिंह व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन