दिल्ली में भाजपा की हार मोदी का गिरता ग्राफ का नतीजा : निखिल

Updated at :11 Feb 2015 8:02 PM
विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा की हार मोदी का गिरता ग्राफ का नतीजा : निखिल

औरंगाबाद (कोर्ट)दिल्ली चुनाव में भाजपा की हुई करारी हार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गिरता ग्राफ का नतीजा है. ये बातें केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने जिला मुख्यालय में कही. वह कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हो रहे थे. इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश का प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया. पूर्व […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट)दिल्ली चुनाव में भाजपा की हुई करारी हार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गिरता ग्राफ का नतीजा है. ये बातें केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने जिला मुख्यालय में कही. वह कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हो रहे थे. इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश का प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया. पूर्व राज्यपाल ने जिले में कांग्रेस द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों पर भी चर्चा की. उन्होंने इस क्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें. दिल्ली में पार्टी को मिली हार से हताश होने की जरूरत नहीं है. जल्द ही पूरे देश में फिर से कांग्रेस की वापसी होगी. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ कांग्रेस अप्रत्याशित जीत से वापसी करेगी. उन्होंने इस दौरान भाजपा पर भी वार किया. कहा कि, जिस तरह से दिल्ली में भाजपा को हार मिली है, उसी तरह बिहार विधानसभा चुनाव में भी हार ही मिलेगी. दिल्ली चुनाव का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थे. इस नाते उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत-हार से हतोत्साहित होने की जरूरत है. जनता कांग्रेस के साथ है. पूर्व राज्यपाल ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करने को कहा. साथ ही युवा कांग्रेस को हमेशा सक्रिय रहने पर सराहना भी की. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पप्पू सिंह, सल्लू खान, रामविलास सिंह, आनंद शंकर सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन