क्षमता संवर्धन के लिए रसोइयों का प्रशिक्षण शुरू

मदनपुर (औरंगाबाद)बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना के तहत रसोइया, प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्षा व सचिव को क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उत्तम पासवान व प्रखंड जदयू अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. कार्यक्रम की देखरेख मध्याह्न भोजन प्रभारी अरविंद कुमार चौबे ने […]
मदनपुर (औरंगाबाद)बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना के तहत रसोइया, प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्षा व सचिव को क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख उत्तम पासवान व प्रखंड जदयू अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. कार्यक्रम की देखरेख मध्याह्न भोजन प्रभारी अरविंद कुमार चौबे ने की. संबोधन में अरविंद चौबे ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को भोजन गुणवत्तापूर्ण मिले, जिसके तहत तीन चरणों में प्रशिक्षण प्रखंड संसाधन केंद्र में चलाया जा रहा है. रसोइयों का प्रशिक्षण 11 से 14 फरवरी तक , प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण 15 से 16 फरवरी तक दिया जायेगा. विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्षों व सचिवों को 17 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षक के रूप में रसोइया प्रशिक्षक अनीता देवी, दीपक कुमार, मध्याह्न भोजन प्रभारी अरविंद कुमार चौबे ने रसोइयों को कई टिप्स दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










